डेस्क:
टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज और पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) खराब फार्म से जूझ रहे हैं। तमाम कोशिशों का बाद भी उनका बल्ला खामोश है। जिसके बाद कोई उनकी आलोचना कर रहा है तो कोई सलाह दे रहा है। इसी बीच भारत के पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) ने कहा है कि उन्हें विराट के साथ 20 मिनट का समय चाहिए शायद वे उनकी कुछ मदद कर सकें।

ऑफ स्टम्प लाइन की दिक्कत पर बात करूंगा
पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने मीडिया से बातचीत के दौरान का कहा कि, ‘अगर मुझे विराट कोहली के साथ 20 मिनट मिलते हैं, तो शायद मैं उनको बता पाऊं कि उन्हें क्या करना चाहिए। शायद मैं उनकी मदद कर पाऊं, मेरी सलाह पक्का फायदा करेगी इस पर मैं कुछ नहीं कह सकता लेकिन ऑफ स्टम्प लाइन को लेकर जो दिक्कत आ रही है उसपर बात करूंगा।
कुछ चीज़ें हैं, जो यहां पर विराट की मदद कर सकती हैं
उन्होंने बातचीत में आगे कहा कि चूंकि मैं भी एक ओपनिंग बल्लेबाज रहा हूं। ऑफ स्टम्प की लाइन से परेशानी मुझे भी होती थी। कोहली भी इसी परेशानी से जूझ रहे हैं। ऐसे में कुछ चीज़ें हैं, जो यहां पर विराट की मदद कर सकती हैं। अगर विराट कोहली के साथ 20 मिनट मिलें तो मैं शायद वो बातें उन्हें कह पाऊं।

आलोचना के बीच उनका बचाव किया
सुनील गावस्कर ने विराट पर हो रही आलोचना से उनका बचाव करते हुए कहा कि विराट कोहली का रिकॉर्ड देखिए, उन्होंने देश के लिए 70 शतक जमाए हैं ऐसे में अगर वह कुछ फेलियर करते हैं तो उनके साथ खड़ा होना चाहिए। बड़े से बड़ा प्लेयर भी कुछ फेलियर करने की छूट ले सकता है।
आखिरी शतक 22 नवंबर 2019 में लगाया
बता दें कि विराट ने पिछले साल से एक भी शतक नहीं लगा पाए हैं। कोहली का आखिरी शतक 22 नवंबर 2019 को बांग्लादेश के खिलाफ आया था। इसके बाद ये खिलाड़ी 65 मुकाबले खेल चुका है। वहीं, आखिरी 10 पारियों में कोहली का बेस्ट स्कोर 52 रन है।